उत्साहपूर्वक आयोजन: विद्यार्थियों ने शुद्ध उच्चारण, प्रवाह और भावाभिव्यक्ति से जीता मन, पठन प्रतियोगिता में गूंजी हिंदी की मधुर वाणी

विद्यार्थियों ने शुद्ध उच्चारण, प्रवाह और भावाभिव्यक्ति से जीता मन, पठन प्रतियोगिता में गूंजी हिंदी की मधुर वाणी
  • 8 सितंबर को पठन प्रतियोगिता आयोजित की गई
  • प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की

Nagpur News. उपराजधानी के बजाज नगर स्थित मातृ सेवा संघ इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वर्क में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में खास आयोजन किया गया। जिसके तहत हिंदी विभाग एवं ग्रंथालय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 8 सितंबर को पठन प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रंथालय विभाग प्रमुख डॉ. प्रिंस अजय कुमार आगाशे ने की, जबकि हिंदी विभाग प्रमुख चंद्रकला शाहू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने शुद्ध उच्चारण, प्रभावी प्रवाह और भावाभिव्यक्ति के साथ पाठ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. आगाशे ने हिंदी दिवस के अवसर पर ऐसी प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के महत्व तथा संविधान के अंतर्गत हिंदी के उपयोग की प्रासंगिकता के बारे में मार्गदर्शन दिया।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कार्यक्रम में डॉ. सुप्रिया पेंढारी, स्मिता ठवकर प्रेमखेड़े, अनुराधा कोठार तथा सौरभ बोरेकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन निशा शेंडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनंत घुलक्षे ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम बोरकर, प्राध्यापकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Created On :   8 Sept 2026 9:05 PM IST

Tags

Next Story