- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- डॉक्टर रूम में अचानक हुई हलचल!...
सुरक्षित रेस्क्यू: डॉक्टर रूम में अचानक हुई हलचल! मेडिकल के ओल्ड मार्ड हॉस्टल में था घुसा 3 फीट लंबा सांप - वाइल्डलाइफ टीम ने जंगल में छोड़ा

Nagpur News. मेडिकल कॉलेज के OLD MARD हॉस्टल स्थित डॉक्टर रूम में मंगलवार दोपहर उस समय हलचल मच गई, जब कमरे के भीतर अचानक सांप दिखाई दिया। डॉक्टर रूम में सांप घुसने की जानकारी मिलते ही वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसाइटी को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही संस्था के नीतीश भांदक्कर, मोंटी मोहाड़ीकर और शुभम नागदेवे मौके पर पहुंचे। टीम ने डॉक्टर रूम की सावधानीपूर्वक तलाशी ली तो वहां करीब दो से तीन फीट लंबा स्नेक मौजूद मिला।
यह भी पढ़े -सांप के काटने से मौत के मामलों पर एनएचआरसी सख्त, हर राज्य में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध कराने के निर्देश
सांप को देखते ही कमरे में मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई, लेकिन रेस्क्यू टीम ने बिना घबराए सावधानी से उसे पकड़ लिया। इसके बाद धामण प्रजाती के सांप को सुरक्षित तरीके से हॉस्टल परिसर से बाहर ले जाकर उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार धामण सामान्यत
विषहीन सांप होता है और चूहों जैसे जीवों का शिकार कर पारिस्थितिकी तंत्र में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, किसी भी सांप के सामने आने पर उसे खुद पकड़ने या छेड़ने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना ही सुरक्षित तरीका है।
Created On :   8 Sept 2026 7:33 PM IST












