- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर मेडिकल हास्पिटल के पुुराने...
Nagpur News: नागपुर मेडिकल हास्पिटल के पुुराने छात्रावास के डॉक्टर रूम में घुसा 3 फीट लंबा धामण

Nagpur News नागपुर मेडिकल कॉलेज के पुरानेेेे छात्रावास स्थित डॉक्टर रूम में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कमरे में करीब 2 से 3 फीट लंबा धामण सांप दिखाई दिया। सांप की सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पकड़ लिया।
यह भी पढ़े -नागपुर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस, एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संचार अभियान बनेगा
जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे हॉस्टल के डॉक्टर रूम में सांप घुसने की जानकारी सोसाइटी को मिली। सूचना मिलते ही संस्था के नितीश भांदक्कर, मोंटी मोहाडीकर और शुभम नागदेवे घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने कमरे की सावधानीपूर्वक तलाशी ली। इस दौरान उन्हें वहां करीब दो से तीन फीट लंबा धामण नजर आया।
यह भी पढ़े -विदर्भ में शिवसेना को मजबूत करने का प्रयास करेंगे, हर जिले और तहसील में संगठन पहुंचाने का लक्ष्य
सांप को देखते ही हॉस्टल में मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने सावधानी बरतते हुए धामण को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू टीम के मुताबिक, धामण सामान्यतः जहरीला सांप नहीं होता, लेकिन अचानक सामने आने पर घबराहट में उसे पकड़ने या छेड़ने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। टीम की तत्परता से सांप को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
यह भी पढ़े -कलमना पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, सेंधमारी और दो वाहन चोरी के मामले सुलझे, 2.39 लाख रुपए का माल बरामद
Created On :   8 Sept 2026 3:42 PM IST












