स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद: नागपुर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस, एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संचार अभियान बनेगा

नागपुर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस, एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संचार अभियान बनेगा
  • आयुर्वेद दिवस 2026 एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संचार अभियान बनेगा: जाधव
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद
  • 23 सितंबर को मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस

New Delhi News. “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” विषय के तहत 11वां आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में मनाया जाएगा। केन्द्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने सोमवार को यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ ही आयुर्वेद दिवस से संबंधित देशव्यापी अभियान की शुरुआत हुई।

जाधव ने कहा कि दुनिया तेजी से बीमारी से बचाव वाली स्वास्थ्य सेवा (प्रिवेंटिव हेल्थकेयर), स्वस्थ जीवनशैली, पोषण, कल्याण और समग्र स्वास्थ्य की दिशा में बढ़ रही है। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें भारत की परंपरा और अनुभव बेहद समृद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आयुर्वेद दिवस महज भारत की विरासत का उत्सव मनाने का मौका भर नहीं है, बल्कि इस विरासत को भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों से जोड़ने का एक अवसर भी है।

आयुष मंत्री ने आयुर्वेद के बारे में सही, प्रमाणों पर आधारित और आसान जानकारी लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही आयुर्वेद को बड़े पैमाने पर अपनाया गया है, लेकिन इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि लोगों को भरोसेमंद जानकारियां मिले। उन्होंने मीडिया से इस अभियान का समर्थन करने और आयुर्वेद का संदेश घरों, स्कूलों, कॉलेजों, जेन-जी सहित सभी युवाओं तथा ग्रामीण व शहरी समुदायों तक पहुंचाने की अपील की।

Created On :   7 Sept 2026 9:39 PM IST

Tags

Next Story