Nagpur News: भक्ति गीतों से गूंजा नेहरू पुतला चौक, मारबत महोत्सव में सजी भक्तिगीतों की बहार

  • किशन भगत की प्रस्तुति पर झूमे नागरिक, गणेश आराधना से हुआ भजनसंध्या का शुभारंभ
  • मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास : महापौर नीता ठाकरे
  • काली मारबत उत्सव समिति के पदाधिकारियों का मनपा की ओर से किया गया सत्कार

Nagpur News उपराजधानी की ऐतिहासिक मारबत महोत्सव के अवसर पर भजनसंध्या का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक व पारंपरिक महोत्सव के तहत नेहरू पुतला, मस्कासाथ परिसर महानगरपालिका आैर श्री काली मारबत उत्सव समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में 'भजनसंध्या' में सुप्रसिद्ध गायक किशन भगत ने भक्तिगीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, राकांपा की गुट नेता और काली मारबत उत्सव समिति की संयोजक आभा पांडे, सतरंजीपुरा जोन सभापति अभिरुची राजगिरे, नगरसेवक संतोष (रामभाऊ) आंबुलकर, तुषार लारोकर, क्रीडा अधिकारी डॉ. पियुष आंबुलकर, काली मारबत उत्सव समिति के अध्यक्ष गौरव हारडे समेत पदाधिकारी व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

आरंभ में महापौर नीता ठाकरे ने नागरिकों को मारबत महोत्सव के विस्तारित स्वरूप को बताते हुए कहा कि उपराजधानी की ऐतिहासिक और प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक उत्तराधिकार को शहर तक मर्यादित नहीं रखते हुए अब वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास महानगरपालिका से किया जा रह है। पहले केवल एक दिन आयोजित होने वाला मारबत महोत्सव मनपा के सहयोग से करीब चार से पांच दिनो तक विविध सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रमांे के साथ भव्य महोत्सव में शामिल हो गया है

भक्ति गीतों से झूमा परिसर : गायक किशन भगत ने विघ्नहर्ता श्री गणेश की अथांग आराधना से कार्यक्रम की आरंभ किया। इसके बाद गणेशजी, माता पार्वती और शिव प्रसंग समेत मोहे अंगना गजानन आयो रे गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।

ऐतिहासिक और भक्तिमय कार्यक्रम में शहर की समृद्ध संस्कृति का संवर्धन करने वाली काली मारबत उत्सव समिति के अध्यक्ष गौरव हारडे समेत समिति के सभी सदस्यांे का महानगरपालिका के सहयोग से सत्कार किया गया। मनपा से महापौर नीता ठाकरे और स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने मानचिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पीयूष आंबुलकर ने किया।


Created On :   9 Sept 2026 3:22 PM IST

Tags

Next Story