- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी...
Nagpur News: बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टाइल्स-मार्बल की दुकान तक पहुंचीं लपटें
Nagpur News अशोक चौक से बैद्यनाथ चौक जानेवाले घाट रोड स्थित दो मंजिला इमारत के बिजली के बोर्ड मेंबुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। अाग फैलकर ग्राऊंड फ्लोर पर स्थित स्वस्तीक टाईल्स और मार्बल दुकान तक पहुंच गई। आग में पीओपी, गत्ते समेत अन्य सामग्री जलने से नुकसान हुआ है। मनपा के कॉटन मार्केट अग्निशमन दल से पहुंचकर आग को बुझाया गया। हालांकि आग की लपटो के दूर तक दिखाई देने से पूरे इलाके में हंगामा मच गया।
यह भी पढ़े -विद्यार्थियों ने शुद्ध उच्चारण, प्रवाह और भावाभिव्यक्ति से जीता मन, पठन प्रतियोगिता में गूंजी हिंदी की मधुर वाणी
प्राप्त जानकारी मुताबिक घाट रोड स्थित दो मंजिला दुकान के पहले माले में सतीश राठी का परिवार रहता है, जबकि इमारत के ग्राऊंड फ्लोर पर स्वस्तीक मार्बल वर्क्स नामक मार्बल और टाइल्स की दुकान मौजूद है। पहले माले के बिजली का मीटर बाहरी हिस्से में है, बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शार्ट सर्किट के चलते मीटर में आग लग गई। तेज हवा से आग फैलते- फैलते ग्राऊंड फ्लोर पर स्वस्तीक मार्बल वर्क्स तक पहुंच गई। आग की तेज लपटे दूर तक दिखाई देने से खासा हंगामा मच गया। इस बीच ऊंटखाना स्थित मनपा स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षक को सूचना दी। शिक्षक से तत्क्ाल मनपा के अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद कॉटन मार्केट अग्निशमन दल के प्रभारी भगवान वाघ के नेतृत्व में दल पहुंचा। आग को बुझाया गया, दुर्घटना में स्वस्तिक मार्बल का ग्लो साईन बोर्ड, टाईल्स समेत अन्य सामग्री को नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े -सरकारी भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता की नई कसौटी, बनी उच्चस्तरीय कमेटी, 16 सितंबर को नागपुर में बैठक
टाईल्स समेत अन्य सामग्री को नुकसान : प्राथमिक अनुमान है कि दो मंजिला इमारत के पहले माले के बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट से आग लगी। हवा के चलते आग की लपटे दिखाई देने से हडकंप मच गई। सोशल मीडिया पर वाइरल होने से पूरे इलाके में भीड़ जमा हो गई। ऐसे में मेन रोड पर अग्निशमन दल को भी राहत कार्य में दिक्कत हुई। आग में मामूली नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े -मशक्कत के बाद बची मां-बच्चे की जान, गंभीर एनीमिया के बावजूद हुई सामान्य डिलीवरी - हीमोग्लोबिन था महज 4.2 ग्राम
Created On :   9 Sept 2026 3:14 PM IST














