- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अब राज्य के निगम-मंडल, विवि 12 निजी...
MP News: अब राज्य के निगम-मंडल, विवि 12 निजी बैंकों में अपना धन रख सकेंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अब राज्य सरकार के विभिन्न निकाय, निगम, मंडल, उपक्रम, बोर्ड एवं विवि वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 में अपना धन 12 निजी बैंकों में रख सकेंगे। इसकी अनुमति राज्य शासन के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी ने प्रदान कर दी है। इन 12 निजी बैंकों में धन रखने पर सरकारी बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज राशि मिलती है।
यह भी पढ़े -अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल दिनेश शर्मा बोले, प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता से मिलती है प्रेरणा
ये 12 निजी बैंक हैं : एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, एयू स्माल फायनेंस बैंक, सिटी यूनियन बैंक, जना स्माल फायनेंस बैंक, द करुर वैश्य बैंक, ईएसएएफ स्माल फायनेंस बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, द जम्मू एण्ड काश्मीर बैंक एवं इक्विटास स्माल फायनेंस बैंक।
यह भी पढ़े -रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग उठाई
ऐसे बैंक जिनमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शासकीय खातों के परिचालन में वित्तीय अनियमिततायें पाई गई हैं, उनको चयनित इन 12 बैंकों की इस सूची में नहीं रखा गया है।
Created On :   9 Sept 2026 12:56 AM IST












