MP News: भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और सांसद वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा की बैठक को किया संबोधित

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और सांसद वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा की बैठक को किया संबोधित
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा द्वारा निकाली जाने वाली सेवा संकल्प यात्रा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा द्वारा निकाली जाने वाली सेवा संकल्प यात्रा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जैसा दूरदर्शी नेतृत्व मिला है। प्रधानमंत्री जी जैसा नेतृत्व सदियों में मिलता है। सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले आयोजन को युवा मोर्चा बेहतर ढंग से संपन्न कर एक आदर्श स्थापित करंे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हो रहा सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री जी के दिल से जुड़ा अभियान है, इसमें सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण का भाव शामिल है। प्रदेश के कई हिस्सों से यात्रा निकलेगी इस दौरान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम यात्रा को बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना होगा।

वडनगर से वाराणसी जाने वाली यात्रा को मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बनाएं - डॉ. महेन्द्र सिंह

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जाने वाली यात्रा को मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बनाएं। गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक यात्रा निकाली जाएगी। दूसरी यात्रा वाराणसी से वडनगर के लिए निकाली जाएगी। युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस यात्रा को मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बनाएं। वडनगर में हाटकेश्वर मंदिर तालाब से जल लेकर यात्रा रवाना होगी और वाराणसी में भगवान काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करेगी। इसी तरह वाराणसी से पवित्र गंगाजल लेकर निकलने वाली यात्रा वडनगर पहुंचकर हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक करेगी। वडनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म से जुड़ा स्थान है, जबकि वाराणसी प्रधानमंत्री जी की कर्मस्थली है। प्रधानमंत्री जी ने अपने सेवा काल के लगातार 25 वर्ष पूर्ण करने जा रहे हैं, लेकिन एक भी दिन उन्होंने अवकाश नहीं लिया है। प्रधानमंत्री जी का देश के प्रति स्नेह और राष्ट्र को विश्व गुरू बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री जी पर भगवान की इतनी बड़ी कृपा है कि वह एक भी दिन न तो बीमार हुए और न ही कभी किसी अन्य कार्यों की वजह से राष्ट्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों में रूकावट आने दी।

यात्रा के दौरान पौधरोपण के साथ कल्याणकारी कार्यों की लघु फिल्में भी प्रदर्शित करें

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस यात्रा के साथ सेवा ज्योति यात्रा भी प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी। इस यात्रा के तहत गांव एवं जिला स्तर पर अलग-अलग दिशाओं से पदयात्रा व बाइक यात्रा निर्धारित स्थल पर एकत्रित होकर जनसंवाद एवं विकसित भारत के सामूहिक संकल्प कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरने वाली इस ऐतिहासिक बाइक यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया जाए। यात्रा के दौरान जनसंवाद, पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ के साथ इस वृहद अभियान का समापन होगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से इस महाअभियान को मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठन और समाज के बीच संबंधों को और मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।

बाइक यात्रा राजनीतिक आयोजन नहीं, सेवा और जनभागीदारी की यात्रा है - विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कई आयोजन किए जाएंगे। गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बीच निकाली जाने वाली जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। यह यात्रा केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा व्यापक अभियान है। युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा के संकल्प से जोड़ना है। प्रधानमंत्री जी ने सेवा की शपथ लेते समय कहा था कि वह प्रधान सेवक हैं। प्रधानमंत्री जी अपने कार्यों से इस वाक्य को पूरी तरह से चरितार्थ कर रहे हैं। सेवा के इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, सेवा गतिविधियां, लाभार्थी संवाद और ग्राम चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव को स्थानीय परिस्थितियों और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष बनाया जाएगा। यात्रा केवल जनसंपर्क का माध्यम न बनकर समाज के सहयोग से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का अभियान बनेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरे, वहां की स्थानीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विशेषताओं के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, लोककलाओं तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों को यात्रा का हिस्सा बनाया जाए।

यात्रा के हर पड़ाव पर होंगे सेवा, संवाद और जनभागीदारी के कार्य

भाजपा के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्थानीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को जोड़कर यात्रा को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सके। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में विस्तृत कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधा संवाद कर उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जाएगा। लखपति दीदी, स्व-सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी एवं पोषण अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रमों में आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुंच सके। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को केवल बाइक के साथ जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें सेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं और महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवा शक्ति की यह यात्रा सेवा, संवाद और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का कार्य करेगी।

यात्रा के दौरान सेवा कार्यों को जनभागीदारी के साथ पूरा करें - डॉ. निशांत खरे

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने सेवा संकल्प अभियान के स्वरूप और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक यात्रा या बाइक रैली तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद का व्यापक अभियान है। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए सेवा कार्यों को जनभागीदारी का रूप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के स्मरण के साथ-साथ ‘सेवा से संगठन और संगठन से समाज’ को मजबूत करने का अभियान है। इसका उद्देश्य सेवा के माध्यम से जन-जन से जुड़ना और विकसित भारत के संकल्प में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा - राहुल कोठारी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का सफर सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। एक सामान्य परिवार से निकलकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक की उनकी यात्रा प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री जी ने राजनीति को कभी सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं माना, बल्कि राजनीति को सेवा और राष्ट्र निर्माण का साधन बनाया। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान स्थापित की है। आज विश्व भारत की ओर सम्मान और उम्मीद की दृष्टि से देख रहा है। इसके पीछे प्रधानमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को केंद्र में रखकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर मोर्चा के कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने में जुटें।

यात्रा का हर पड़ाव सेवा, संवाद और सहभागिता का केंद्र बने - श्याम टेलर

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने यात्रा को लेकर मोर्चा की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, ताकि यात्रा का हर पड़ाव सेवा, संवाद और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बन सके। जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी। युवाओं के साथ महिलाओं, लाभार्थियों, स्वयं सहायता समूहों और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट ने किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सु भक्ति शर्मा मंचासीन रहीं।

Created On :   8 Sept 2026 8:50 PM IST

Tags

Next Story