- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दिग्विजय सिंह के रीवा दौरे का...
MP News: दिग्विजय सिंह के रीवा दौरे का वीडियो वायरल, राजनीतिक भोज को लेकर सोशल मीडिया पर घिरे, जानें पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के रीवा दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इनमें से कुछ नेताओं के खान-पान को लेकर सवाल उठाते हुए ट्रोल कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा में एक पिता अपनी बेटी कल्पना मिश्रा और नाती को खोने के बाद न्याय की मांग को लेकर आवाज उठा रहा है। इसी मामले और रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राजनीतिक गतिविधियों के बीच दिग्विजय सिंह के दौरे का वीडियो सामने आया है।
यह भी पढ़े -प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में न्याय सत्याग्रह का तीसरा दिन, निकाला गया मशाल जुलूस
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट में नेताओं के लिए लड्डू-पेड़ा, किशमिश-बादाम, खीर-पूड़ी तथा रसगुल्ला-रबड़ी जैसे व्यंजनों का उल्लेख करते हुए तंज कसे जा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसी के जरिए नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि दौरे का मुख्य उद्देश्य पीड़ित परिवार की समस्या और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना है या फिर राजनीतिक कार्यक्रम करना। देखें वीडियो...
यह भी पढ़े -युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, भीड़ को रोकने पुलिस ने किया वॉटर कैनन का उपयोग
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहे पूरे घटनाक्रम और उससे जुड़े सोशल मीडिया दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Created On :   8 Sept 2026 9:50 PM IST













