- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था...
Rewa News: प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में न्याय सत्याग्रह का तीसरा दिन, निकाला गया मशाल जुलूस

डिजिटल डेस्क,रीवा। प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में आदिवासी कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे न्याय सत्याग्रह के तीसरे दिन कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला। सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया की अध्यक्षता में आयोजित सत्याग्रह में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग दोहराई गई।
शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्वमंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है। रीवा में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात शिशु की दर्दनाक मौत स्वास्थ्य व्यवस्था की पहली घटना नहीं है बल्कि प्रदेश में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हाे चुकी है। श्री भूरिया ने कहा कि जब तक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं सुधरेगी, न्याय सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।
जुलूस निकालकर जताया विरोध
न्याय सत्याग्रह को विधायक फुंदेलाल मार्को . विधायक नारायण सिंह पट्टा, पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सिंगरौली सोनम सिंह, प्रदेश महासचिव सुखेंद्र सिंह बन्ना, कविता पांडेय, डॉ रश्मि सिंह पटेल, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घंघोरिया और पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष इंजी राजेंद्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Created On :   8 Sept 2026 9:38 PM IST












