Rewa News: मानस भवन में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ शुरू

मानस भवन में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ शुरू
अभियान के अगले चरण में बुधवार को सुबह 11 बजे मानस भवन से एक विशाल नशामुक्त जनजागरण पदयात्रा निकाली जाएगी।

डिजिटल डेस्क,​रीवा। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा रीवा के तत्वावधान में मानस भवन में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ मंगलवार को दोपहर से प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधक-साधिकाएं एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित होकर माँ आदिशक्ति जगदम्बा की आराधना कर रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, सद्भावना, सेवा और नशामुक्त जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

​अभियान के अगले चरण में बुधवार को सुबह 11 बजे मानस भवन से एक विशाल नशामुक्त जनजागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन और विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

​पदयात्रा के दौरान नशामुक्त जीवन अपनाओ, जीवन अपना सफल बनाओ जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन समिति एवं संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं, माताओं और बहनों से अपील की है कि वे ​मानस भवन में चल रहे अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में सहभागी बनकर पुण्य लाभ कमाएं। इसके साथ ही पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नशामुक्त समाज के इस अभियान को सफल बनाएं।

Created On :   8 Sept 2026 9:50 PM IST

Tags

Next Story