- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- भोपाल में इंटर्न्स डॉक्टरों पर...
Rewa News: भोपाल में इंटर्न्स डॉक्टरों पर पुलिस कार्रवाई का रीवा में विरोध शुरू

डिजिटल डेस्क,रीवा। भोपाल में आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के प्रयोग के विरोध में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन को पत्र सौंपकर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और 48 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। डॉक्टरों ने साफ किया है कि मरीज हित को ध्यान में रखते हुए फिलहाल काम पूरी तरह ठप्प नहीं किया गया है, लेकिन मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
तीन चरणों में होगा विरोध प्रदर्शन
9 सितंबर से सभी जूनियर डॉक्टर बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना नियमित काम करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे। यदि 24 घंटे में शासन स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो डॉक्टर ओपीडी सेवाओं का आंशिक बहिष्कार करेंगे। तीसरा चरण में 48 घंटे की समयसीमा बीत जाने के बाद भी समाधान न निकलने पर ओपीडी का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा और राज्य स्तरीय रणनीति के तहत आगे का फैसला लिया जाएगा।
इंटर्न डॉक्टर्स भोपाल रवाना
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर अब इंटर्न्स डॉक्टर्स का आक्रोश बढ़ रहा है। इनका कहना है कि उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जब बढ़ा दिया है तो यहां क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा। डॉ. साकेत रायपुरिया ने कहा कि हम लोग भोपाल जा रहे हैं।
Created On :   8 Sept 2026 10:11 PM IST












