Delhi Law and Order: दिल्ली की कानून व्यवस्था पर CJP संस्थापक का हमला, कहा- पुलिस छात्रों को कर रही परेशान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए पुलिस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि दिल्ली में पुलिस स्टूडेंट्स को जबरन परेशान कर रही है। इस वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े -एमसीडी की जांच में बड़ा खुलासा! 28 लाख इमारतों में सिर्फ 19 को बताया खतरनाक, अब उठ रहे सवाल
म्यूजिशियन की मौत पर क्या बोले?
CJP संस्थापक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक न्यूज पेपर की कटिंग शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली के किलोकरी गांव में 54 साल के मणिपुरी म्यूजिशियन सी. विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है। आगे बताया गया है कि वह अपने अपार्टमेंट के बाहर शराब पीने वाले और शोर मचाने वाले लोगों का विरोध करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन उनके घर के बाहर ही एक ग्रुप उन पर हमला कर देता है। इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और उनका बेटा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाता है, लेकिन इस दौरान वह दम तोड़ देते हैं।
दिल्ली की कानून व्यवस्था पर क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने आगे बताया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। उन्होंने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस छात्रों को परेशान करने और शाहीन व नफीसा जैसी मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट करने में व्यस्त रही है, लेकिन असली अपराधों को रोकने के लिए उनके पास समय नहीं रहता है।
यह भी पढ़े -किलोकरी में रिटायर्ड म्यूजिक टीचर की पीट-पीटकर हत्या, शोर मचाने से रोका तो घर तक पीछा कर किया हमला, 7 अरेस्ट
CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में हुई घटना?
एक डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म के लिए ये दो महिलाएं काम करती हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि मुस्लिम पहचान की वजह से उन्हें टारगेट किया गया था। जानकारी के मुताबिक, तीन सितंबर को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर के साकेत में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया था। इसे कवर करने के लिए ये महिला पत्रकार पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ मारपीट की बात सामने आई है।
Created On :   8 Sept 2026 11:39 AM IST













