Bihar Flood: बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव, अपने हाथों खाना बनाया और बांटे 500-500 रुपये, सरकार पर भी साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बाढ़ से लोग और कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं। इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मंगलवार रात हाजीपुर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर में जाकर वहां रह रहे लोगों से बात की और खाने की व्यवस्था देखी। लोगों ने उन्हें बताया कि उन्हें ठीक खाना नहीं मिल रहा है। इसके बाद पप्पू यादव राघोपुर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ से परेशान लोगों की मदद की। उन्होंने अपने हाथों से खाना बनाया और लोगों को खिलाया। दोनों जगह उन्होंने जरूरतमंद लोगों को 500-500 रुपये दिए। महिलाओं को सैनिटरी पैड भी बांटे। राघोपुर में उन्होंने रात भी लोगों के बीच बिताई। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की राहत व्यवस्था पर भी कई अहम सवाल खड़े किए हैं।
यह भी पढ़े -'दवा और पानी के बाद शराब भी जहरीली', सागर में हुई मौतों को लेकर BJP सरकार पर बरसे राहुल गांधी
हाजीपुर शिविर में खाने को लेकर शिकायत
पप्पू यादव महात्मा गांधी सेतु के पास बने सरकारी राहत शिविर पहुंचे थे जहां लोगों ने उनसे अपनी परेशानी के बारे में बातचीत की। उनका कहना था कि कभी दाल जली हुई मिलती है तो कभी चना और चावल ठीक से पका नहीं होता है। लोगों ने यह भी कहा कि अधिकारियों के आने पर व्यवस्था अच्छी दिखती है लेकिन उनके जाने के बाद फिर परेशानी शुरू हो जाती है। पप्पू यादव ने लोगों को 500-500 रुपये दिए। महिलाओं को सैनिटरी पैड भी बांटे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सिर्फ दिखावे की व्यवस्था की जा रही है। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री के आने पर काफी तैयारी होती है लेकिन बाद में हालात फिर खराब हो जाते हैं।
राघोपुर में खुद बनाया खाना
हाजीपुर के बाद पप्पू यादव देर रात राघोपुर पहुंचे। यह तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है। यहां उन्होंने बाढ़ से परेशान लोगों से मुलाकात की और उनकी जरूरतों के बारे में जाना। उन्होंने खुद पूरी बनाई और लोगों को खाना खिलाया। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को 500-500 रुपये दिए और महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे। पप्पू यादव ने रात भी वहीं बिताई। इस दौरान स्थानीय लोग उनके साथ नजर आए।
यह भी पढ़े -नेशनल फिल्म अवार्ड समारोह के गुजरात शिफ्ट होने पर भड़के उद्धव ठाकरे, केंद्र सरकार से पूछे तीखे सवाल
सरकार पर निशाना
पप्पू यादव ने आगे कहा कि बाढ़ राहत शिविरों में लोगों को सही सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पैसे बांटने को लेकर उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनके लिए सबसे ऊपर है और वह जनता की सेवा को ही पूजा मानते हैं। ललन सिंह के बाढ़ से जुड़े बयान पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने वाले नेताओं की संपत्ति की जांच होनी जरूरी है।
Created On :   9 Sept 2026 9:52 AM IST












