Seed Act News: नकली और घटिया बीजों के खिलाफ सीड एक्ट लाने को लेकर एक्शन में मोदी सरकार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। किसानों को खराब बीज से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सरकार अब बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्र सरकार बीजों को लेकर नया कानून बनाने की तैयारी कर रही है। इस कानून में गलत या घटिया बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसी मामले को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान नेताओं से मिलने का फैसला किया है। 10 सितंबर को शाम चार बजे कृषि भवन में यह बैठक होगी। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से किसान संगठन आएंगे। मंत्री उनकी बात सुनेंगे और नए कानून को लेकर राय लेंगे। किसानों से यह भी जाना जाएगा कि खेतों में खराब बीज मिलने से उन्हें क्या परेशानी होती है। बैठक में खेती से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी बात होगी।
किसानों की बात सुनेंगे
नकली और अमानक बीजों के खिलाफ मोदी सरकार कड़ा 'सीड एक्ट' लाने जा रही है। संसद सत्र से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह सीड एक्ट सहित कृषि के समग्र विकास को लेकर करेंगे किसानों से सीधा संवाद करेंगे।
गलती करने वालों पर कार्रवाई
प्रस्तावित सीड एक्ट के मसौदे पर किसान नेताओं के सुझाव और जमीनी पक्ष शिवराज सिंह चौहान जानेंगे। वहीं, घटिया बीज बेचने वालों पर भारी जुर्माने और जेल का कड़ा प्रावधान मोदी सरकार लाएगी।
यह भी पढ़े -यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को एनटीए ने दी शुभकामनाएं, पहले जारी की थी एडवाइजरी
कई संगठन आएंगे
शिवराज सिंह के साथ संवाद के लिए देशभर से किसान संगठन जुटेंगे। जिसमें, भारतीय किसान संघ, बीकेयू, एआईकेसीसी (AIKCC), साइफा (SIFA) समेत उत्तर से दक्षिण तक के दर्जनों प्रमुख किसान संगठन बैठक में शामिल होंगे।
Created On :   9 Sept 2026 11:03 AM IST












