मतदाता सूची होगी अपडेट: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 राज्यों में नई वोटर लिस्ट होगी तैयार, फाइनल लिस्ट इस दिन होगी जारी

किन 6 जगहों पर होगा वोटर लिस्ट में बदलाव?
आपको बता दें कि, चुनाव आयोग के इस अभियान में ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल हैं। आयोग ने बताया कि 1 जनवरी 2027 को उम्र के आधार पर नाम जोड़ने की पात्रता तय होगी। इस दिन तक 18 साल के हो चुके लोग वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो युवा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 तक 18 साल के हो जाएंगे, वे भी पहले से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
30 नवंबर को आएगी नई वोटर लिस्ट
चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, 30 नवंबर 2026 को वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इसे देखकर लोग जांच सकेंगे कि उनका नाम सही है या नहीं। अगर किसी का नाम छूट गया है या उसमें कोई गलती है, तो वह इसकी शिकायत कर सकता है। जरूरत पड़ने पर गलत नाम हटाने के लिए भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। सभी शिकायतों की जांच और सुधार के बाद 21 जनवरी 2027 को नई फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़े -अभिनेत्री दीया मिर्जा की पटाखों पर अपील को लेकर विवाद, बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
पहली बार वोट डालने वालों को मिलेगा मौका
इस अभियान में उन युवाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा, जो पहली बार मतदान करने वाले हैं। चुनाव आयोग चाहता है कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुके किसी भी योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में छूटे नहीं। इसके लिए आयोग ने सभी संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को जरूरी इंतजाम करने को कहा है। साथ ही, इस काम के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
Created On :  

