अब खुलेगा करोड़ों रुपये के खेल का राज!: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, दुबई से गिरफ्तार हुआ बेटिंग सिंडिकेट का आरोपी रवि उप्पल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महादेव ऐप मामले में जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने ऐप कंपनी के को-फाउंडर और करोड़ों रुपये के अवैध बेटिंग सिंडिकेट के मुख्य आरोपी रवि उप्पल को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी दुबई में छिपे हुए थे। इस मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इसी हफ्ते एक और बड़ी कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़े -दुबई में गिरफ्तार महादेव ऐप घोटाले का आरोपी रवि उप्पल लापता, दो साल बाद भी नहीं मिला सुराग, प्रत्यर्पण प्रक्रिया अटकी !
इसी हफ्ते मिलीं दो बड़ी सफलताएं
इस मामले में शामिल एक अन्य मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। अब रवि उप्पल को दुबई से गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि रवि उप्पल पर हजारों करोड़ रुपये के अवैध बेटिंग सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप हैं। इंटरपोल ने रवि के खिलाफ अक्टूबर 2023 में रेड नोटिस जारी किया था।
ED ने रवि उप्पल को लेकर क्या बताया?
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रवि उप्पल को लेकर बताया कि वह कथित तौर पर हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन को संभालता था। इसी मामले में छत्तीसगढ़ के नेताओं और अधिकारियों से उसके कथित संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, अब रवि उप्पल को भारत लाने के लिए एजेंसियों ने प्रक्रिया तेज कर दी है।
सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में सुनवाई पूरी
वहीं, ओमान से लाए गए सौरभ चंद्राकर को महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उसके खिलाफ सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसके बाद आरोपी के वकील तुषार गिरी ने बताया कि सौरभ चंद्राकर को CBI की 8 दिनों की कस्टडी रिमांड मिली है। अब एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर पूछताछ करेगी। सौरभ को 12 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़े -क्रिकेट सट्टेबाजी मामले में पीएसआई ज्ञानेश्वर खरमाटे के खिलाफ एफआईआर रद्द
Created On :  

