विधानसभा चुनाव 2027: यूपी में प्रियंका गांधी को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, सपा के साथ सीट शेयरिंग पर करेगी संवाद, चुनावी रैलियों की तय करेगी रूप रेखा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा के साथ विपक्षी गठबंधन और सीट शेयरिंग की जिम्मेदारी सांसद प्रियंका गांधी को सौंपी है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने पार्टी की रणनीति और पदाधिकारियों को सक्रिय करने की कमान भी खुद संभाली है। साल 2022 में प्रभारी पद छोड़ने के बाद भी प्रियंका गांधी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की प्रमुख प्रचारक रही हैं, यूपी पर उनका विशेष फोकस है।
कांग्रेस की चुनावी तैयारियों में सबसे प्रमुख बिंदु 'गठबंधन समन्वय समिति' (एसीसी) के गठन का है, क्योंकि यह कमेटी सपा और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे, गठबंधन की बैठकों और जमीनी स्तर पर बेहतर तालमेल की निगरानी करेगी। प्रियंका खुद इस समिति का हिस्सा होंगी। कांग्रेस -सपा के साथ अन्य दलों के भी शामिल होने की संभावना है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रियंका गांधी सीधे संवाद की मुख्य भूमिका निभाएंगी। आपको बता दें साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भी जब सपा -कांग्रेस के बीच सीटों के पेंच फंसे थे, तब प्रियंका गांधी ने ही आगे आकर अखिलेश यादव से बात की थी और मतभेदों को सुलझाकर गठबंधन का रास्ता साफ किया था।
कांग्रेस ने यूपी में चुनावी माहौल बनाने के लिए सूबे के अलग-अलग क्षेत्रों में 4 बड़ी रैलियों की योजना तैयार की है। ये रैलियां पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में की जाएंगी। शीर्ष नेताओं के लिए भी जनसंपर्क कार्यक्रमों और रैलियों का विस्तृत रोडमैप जारी किया जाएगा। सपा के साथ समन्वय , संगठनात्मक फेरबदल और एक आक्रामक प्रचार रणनीति के साथ प्रियंका गांधी एक बार फिर उत्तर प्रदेश के चुनावी संग्राम में कांग्रेस की सबसे बड़ी रणनीतिकार बनकर सामने आई हैं।
यह भी पढ़े -एक टेबल पर मिलेंगे, होगी मीडिया और देश के...राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर डिबेट को लेकर पीएम पर एक बार फिर बोला हमला
उन्होंने UP विधानसभा चुनाव के लिए दीपावली के बाद कांग्रेस चुनावी समीतियों का गठन करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा सपा के साथ समन्वय बिठाने के लिए कांग्रेस कमेटी का भी गठन किया जाएगा। इस कमेटी में प्रदेश नेताओं के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह फैसला प्रियंका गांधी के आवास पर हुई यूपी कांग्रेस नेताओं की बैठक में लिया है। बैठक में यूपी चुनाव के ऊपर, मैनेजमेंट कमेटी और स्टेट इलेक्शन कमेटी पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के मुताबिक उच्चस्तरीय ये बैठक बंद कमरे में हुई। बैठक में UP कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद शामिल हुए।
प्रियंका गांधी ने आगामी रणनीतियों को लेकर तेजी से आगे बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने चुनावी तैयारियों के लिए कम समय होने के चलते राज्य-स्तरीय प्रमुख कमेटियों के गठन और जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया को बिना देरी किए हुए अंतिम रूप देने की बात कही। दिवाली के बाद यूपी चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति, चुनावी प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रचार समिति और कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाएगा, ये 4 अहम समितियां है। बैठक में इन प्रस्तावित सूचियों को अंतिम मंजूरी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास भेजा जाएगा।
Created On :  

