Rahul challeng PM Modi: एक टेबल पर मिलेंगे, होगी मीडिया और देश के...राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर डिबेट को लेकर पीएम पर एक बार फिर बोला हमला

एक टेबल पर मिलेंगे, होगी मीडिया और देश के...राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर डिबेट को लेकर पीएम पर एक बार फिर बोला हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (3 नवंबर) को एक बार पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री को बहस करने को लेकर फिर चेतावनी दी है। राहुल ने कहा आप कहते हो विपक्ष देशद्रोही है। आप किस आधार पर देशद्रोही कहते हो इसके लिए हम डेबेट करने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, ‘दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं।’ राहुल ने एक बार फिर एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन सवालों का जिक्र किया जो वे पीएम मोदी से पूछना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘आ जाइए, डरिए मत दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। आप मुझ पर आरोप लगाते हो ना सब साफ हो जाएगा। बाकी चीजों पर आपने मानहानि केस लगा रखा है, शायद 45 मानहानि केस मेरे ऊपर हैं। मगर इस डिबेट मामले पर, विदेशी कनेक्शन पर आप मानहानि नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहां भी बातचीत करेंगे, खुल कर। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए।’ इसके साथ ही, अपनी बात को खत्म करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिवाली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘हैप्पी दिवाली, मोदी जी।’

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, ‘यह वैसा ही है, जैसे इस्लामिक कट्टरपंथी सेक्युलरिज्म की बात करें, अलगाववादी तिरंगा झंडा लेकर चलें और अराजकतावादी संविधान की किताब दिखाएं। भारत के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ाना और फिर दूसरों पर विदेशी समर्थन हासिल करने का आरोप लगाना, खुद का मजाक उड़ाने जैसा है।’ इसके साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘टॉप लेवल की बहस मैच्योर लोगों के बीच होती है।’

Created On :  

Tags

Next Story