Amit Shah Hyderabad Rally: अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, कहा - 'नकली संसद में ही PM बन जाइए, असल में तो कभी बनेंगे नहीं'

अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, कहा - नकली संसद में ही PM बन जाइए, असल में तो कभी बनेंगे नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस की नकली संसद को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी कम से कम उसी के प्रधानमंत्री बन जाते, असली में तो वह कभी बन नहीं पाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, राहुल जी, दो दिन पहले आपने मॉक पार्लियामेंट की थी, अगर मुझसे पूछा होता तो मैं कहता कि ये नकली संसद में आप एक बार पीएम बन जाओ, क्योंकि असली संसद में वे कभी बन नहीं पाएंगे, ताकि सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाए।

उन्होंने आगे कहा कि मैं राहुल गांधी को चैलेंज देता हू्ं, हम संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं। आ जाइए, चर्चा कीजिए। लेकिन, वो चर्चा नहीं करेंगे। उनको मालूम है कि वो अराजकता से ही अपने आप को खबरों में बनाए रख सकते हैं। अगर संसद में रहे तो प्रधानमंत्री मोदी उनकी धज्जियां उड़ा देंगे।

घुसपैठियों को बचाना चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि उनकी कोशिश एसआईआर को रोककर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों का बचाना है। ये घुसपैठिए ही उनके वोट बैंक हैं। वे (कांग्रेस) चाहे कितना भी जोर लगा लें, भाजपा एक-एक को देश और वोटर लिस्ट से बाहर निकालकर दम लेगी।

वहीं, राहुल गांधी के ईवीएम हैक करने वाले आरोप पर शाह ने कहा कि यदि ईवीएम खराब है तो कांग्रेस ने तेलंगाना, केरल और हिमाचल में सरकार कैसे बनाई। ईवीएम खराब है तो सांसद की शपथ नहीं लेते। जब जीतते हो तो लोगों ने जिताया और हारते हो तो ईवीएम ने हराया। एक कहावत है, नाच न आए आंगन टेढ़ा।

2014-2019 हम जीतें, तब क्या SIR हुआ था?

शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी कहते हैं तो बीजेपी एसआईआर की वजह से जीती। 2014 और 2019 में एसआईआर हुआ था क्या? हम 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी जीते। यही नहीं उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल और असम विधानसभा चुनाव जीते। अब तेलंगाना में भी जीतने वाले हैं।

बता दें कि विपक्ष के SIR विरोध के जवाब में बीजेपी पूरे देश में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान चला रही है। इसका पहला फेज 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलेगा।

Created On :  

Tags

Next Story