विधानसभा चुनाव 2027: AAP के 3 बागी भाजपा में शामिल, कुंवर विजय प्रताप, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने थामा दामन

AAP के 3 बागी भाजपा में शामिल, कुंवर विजय प्रताप, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने थामा दामन
समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने बीते दिन आप पार्टी से इस्तीफा दिया था। विजय प्रताप सिंह भी बीजेपी में शामिल होंगे उन्होंने आज आप पार्टी से इस्तीफा दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के 3 बागी नेता बीजेपी में शामिल हुए। भाजपा का दामन थामने वाले आप विधायकों में कुंवर विजय प्रताप, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा शामिल हैं। कुंवर विजय प्रताप ने आज जबकि हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने बीते दिन रविवार को आप पार्टी छोड़ी।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इसे लेकर कहा, "आज हम बहुत खुश हैं। हमारा काफिला बढ़ रहा है। लोगों को भाजपा पर विश्वास है। लोगों को मालूम है कि अगर पंजाब में डबल इंजन की सरकार होगी, तभी पंजाब में तरक्की हो सकती है।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। बीते दिन रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा आज बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा । उनके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह भी बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने आज ही आप पार्टी से इस्तीफा दिया। वे अमृतसरपूर्व से आप पार्टी के विधायक है।

पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने बीते दिन रविवार को आप पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

दूसरी तरफ आप पार्टी हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा दोनों विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करवाने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पार्टी का दावा है कि विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी से पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद दोनों विधायकों ने आप पार्टी से इस्तीफा दिया।

Created On :  

Tags

Next Story