Ramlila Maidan Rally: राहुल-प्रियंका के बीच सब ठीक नहीं? BJP का बड़ा दावा, संबित पात्रा ने खोली कांग्रेस की पोल!

राहुल-प्रियंका के बीच सब ठीक नहीं? BJP का बड़ा दावा, संबित पात्रा ने खोली कांग्रेस की पोल!
बीजेपी ने राहुल और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद होने का दावा किया है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि प्रियंका को विपक्षी कार्यक्रमों में बोलने नहीं दिया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर बीजेपी ने एक नया दावा किया है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच मतभेद हैं और वे अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि हाल ही में हुई विपक्ष की रैली में प्रियंका गांधी को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। इस मुद्दे पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी दोनों कार्यक्रमों में खुश नजर नहीं आईं। हालांकि, ये सभी बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोप और दावे हैं।

प्रियंका गांधी को बोलने का मौका नहीं मिला- BJP

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की अगुवाई में हुई मॉक संसद में प्रियंका गांधी को बोलने नहीं दिया गया। संबित पात्रा के मुताबिक, इस कार्यक्रम में कई सांसदों और दूसरे लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिला लेकिन प्रियंका गांधी को मंच पर बोलने का मौका नहीं दिया गया।

रामलीला मैदान की रैली में भी नाराज दिखीं प्रियंका?

संबित पात्रा ने दावा किया कि रामलीला मैदान में हुई विपक्ष की रैली में भी प्रियंका गांधी को बोलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि रैली में कई नेताओं ने अपनी बात रखी, लेकिन प्रियंका गांधी चुप रहीं। बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि गांधी परिवार में प्रियंका गांधी के साथ भी वोट चोरी हो गई है। उनका इशारा इस बात की तरफ था कि पार्टी में प्रियंका को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष ने की थी रैली

दरअसल, इंडिया गठबंधन ने 1 नवंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम किया था। इसमें विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई थी। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के कहने पर काम कर रहा है। इससे लोगों के वोट देने के अधिकार पर असर पड़ सकता है।इसके विरोध में 2 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली भी की गई। विपक्ष ने चुनाव में गड़बड़ी और वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर सवाल उठाए थे।

यह भी पढ़े -INDIA गठबंधन की रैली पर BJP का तंज, संबित पात्रा बोले - पूरी तरह समय की बर्बादी; 10 लाख की भीड़ के दावे पर उठाए सवाल

Created On :  

Tags

Next Story