Punjab Assembly Election: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राहुल-खड़गे समेत सभी दिग्गज एक फ्रेम में, दिया एकजुटता का संदेश

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार राज्य में उसकी सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रदेश के सभी नेता एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि पार्टी एकजुट है।
यह भी पढ़े -पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने नेताओं के साथ बनाया चुनावी रोडमैप
तस्वीर में कौन-कौन?
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पंजाब में कांग्रेस आएगी, तरक्की और खुशहाली लाएगी।" पार्टी की तरफ से जो तस्वीर साझा की गई है, उसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य नेता दिखाई दे रहे हैं।
दिल्ली में पंजाब कांग्रेस नेताओं की बैठक
दिल्ली स्थित कांग्रेस के इंदिरा भवन में शनिवार (31 अक्टूबर) को पंजाब के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। इसमें पंजाब संगठन के सभी नेता शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे। इस बैठक को चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राज्य के संगरूर में रैली करने वाले हैं, जिसे पंजाब में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पंजाब के नेताओं के साथ हुई बैठक की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया, "पंजाब एक निर्णायक बदलाव और एक नई, परिवर्तनकारी शुरुआत के लिए तरस रहा है। आम आदमी पार्टी ने लोगों के भरोसे को तोड़ा है। उनके बड़े-बड़े वादों की जगह अब असफल शासन, भ्रष्टाचार, नशे की समस्या, बढ़ती असुरक्षा और टूटी हुई उम्मीदों ने ले ली है।"
उन्होंने आगे भरोसा दिलाया, "कांग्रेस पार्टी पंजाब के मान-सम्मान और गौरव को बहाल करने, इसके भविष्य को सुरक्षित करने और राज्य में शांति, समृद्धि और प्रगति का एक नया दौर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।"
Created On :  

