मध्य प्रदेश न्यूज: बैतूल में तेंदूपत्ता संग्राहकों पर CM ने बरसाए फूल, कांग्रेस पर बरसे मोहन यादव, प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए थे कई कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार दोपहर बैतूल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बैतूल, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिले के करीब 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोनस वितरित किया। इसके साथ ही उन्होंने वन क्षेत्र की ग्राम वन समितियों के सदस्यों के खातों में सिंगल क्लिक से 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डाली। कार्यक्रम में सीएम ने तेंदूपत्ता संग्राहकों पर फूल बरसाए।
यह भी पढ़े -भोपाल-इंदौर समेत 12 जिलों के विकास की तैयारी, 100 मंजिला इमारतों को भी मिलेगी मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा बयान
विकास कार्यों का भूमिपूजन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 297 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा 145 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। उनके इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए।
वहीं, कांग्रेस का बैतूल में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन था, लेकिन सीएम के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया था कि सीएम की यात्रा का विरोध किया जाएगा। इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।
CM ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम मोहन यादव ने बैतूल में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "ये पप्पू है कि मानता ही नहीं। कांग्रेस का पता नहीं कहां बेड़ा गर्क कराएगा। इनके रहते-रहते रोज कांग्रेस की लुटिया डूबती है।"
यह भी पढ़े -सीएम मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 4 लाख की मदद का ऐलान
उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस के पूरे देश के 80 प्रतिशत हिस्से में झाड़ू लग गई है। उन्होंने कहा, "लेकिन पप्पू है कि मानता ही नहीं।"
सीएम ने कांग्रेस के शासनकाल पर भी सवाल उठाए। उनके समय में किसानों को फूटी कौड़ी नहीं मिलती थी। किसानों की जमीन नीलाम की जाती थी।
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के जमाने में फूटी कौड़ी कांग्रेस के लोग किसानों को नहीं देते थे। किसानों की जमीन नीलाम करते थे। अन्याय करते थे।"
कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई
सीएम के दौरे के दौरान युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के ऐलान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। विरोध-प्रदर्शन के ऐलान के बाद पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके घरों से ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सरदार यादव पुलिस को नहीं मिले। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Created On :  

