Congress Ramlila March: 'कल मिलते हैं, साथ चलते हैं!' राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मार्च का रूट मैप, लोगों से की ये अपील

कल मिलते हैं, साथ चलते हैं! राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मार्च का रूट मैप, लोगों से की ये अपील
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन कल (रविवार, 1 नवंबर) को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली करेगा।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन कल (रविवार, 1 नवंबर) को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। इससे पहले मार्च निकाला जाएगा, जिसका रूप मैप पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर मैप शेयर कर लोगों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की।

कनॉट प्लेस से होगी शुरुआत

राहुल ने कैप्शन में लिखा, 'कल मिलते हैं, साथ चलते हैं! कनॉट प्लेस, मिंटो रोड जंक्शन, अजमेरी गेट, रामलीला मैदान।' मार्च कनॉट प्लेस से दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसके बाद यह मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट से होते हुए रामलीला मैदान पर खत्म होगा।

इंडिया गठबंधन के इस मार्च में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। राहुल ने एक दिन पहले इस मार्च को लेकर कहा था कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का प्रदर्शन नहीं है। इसमें वो हर व्यक्त शामिल हो सकता है जो विरोध करना चाहता है। कांग्रेस सांसद ने राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित हर आम व्यक्ति का स्वागत किया।

खरगे के घर जुटेगा विपक्ष

इससे पहले कांग्रेस नेता आज दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर जुटेंगे। जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा कुमार करेंगी। मल्लिकार्जुन खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे।

पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर जन महाभियोग कार्यक्रम की जानकारी दी। पार्टी के मुताबिक, कार्यक्रम आज दोपहर 3.30 बजे से दिल्ली के 10, राजाजी मार्क पर आयोजित होगा।

Created On :  

Tags

Next Story