'वोट बचाओ, देश बचाओ रैली': दिल्ली की रैली को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ रैली का आयोजन किया है। रैली को लेकर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा जब ये लोग सत्ता में थे तब भी इनसे बर्दाश्त नहीं होता था कि इनकी मर्जी के विरुद्ध कोई भी निर्णय हो।
यह भी पढ़े -ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की बात का यूसुफ पठान ने किया खंडन, कहा- मैंने कोई पत्र नहीं लिखा, युवाओं और जनता के अधिकारों का किया समर्थन
उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार का बहुत बड़ा संकल्प था कि हम देश को नक्सल मुक्त करेंगे। जमीनी स्तर पर नक्सली भले ही खत्म हो जाएं, लेकिन दिमागी नक्सली दिल्ली में मौजूद हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बर्ताव को ही देख लीजिए।
भारत के इतिहास में या दुनिया में कहीं भी जहां अराजकता की स्थिति होती है, वहां आपको हमेशा ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अफरा-तफरी फैलाते हैं। भारत में एक अजीब स्थिति देखने को मिलती है। यहां विपक्ष के नेता आकाशवाणी भवन में घुसते हैं, पीएम आवास के सामने सड़क पर लेट जाते हैं या फिर सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करते हैं।'
यह भी पढ़े -स्थानीय निकाय चुनावों से पहले जगन का अलर्ट, कार्यकर्ताओं से कहा- हर अनियमितता का सबूत जुटाएं
राहुल गांधी पर बरसी बीजेपी
राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'विपक्ष के नेता की ओर से ऐसे बयान दिए जाते हैं जिनसे लगता है कि अब मामले संसद में नहीं, बल्कि सड़कों पर सुलझाए जाएंगे। यानी चर्चा से नहीं, बल्कि विरोध-प्रदर्शन के जरिए फैसले लिए जाएंगे।'
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार के प्रमुख वादों में से एक भारत को नक्सली खतरे से मुक्त करना था। छत्तीसगढ़ में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली हमारी मौजूदा सरकार के आने के बाद, गृह मंत्री अमित शाह का किया गया वादा पूरा हुआ है। नतीजतन, सुकमा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, बस्तर और चिंतागुफा जैसे इलाकों से, जहां पहले अक्सर नक्सली दिखाई देते थे, अब उनका पूरी तरह सफाया हो गया है।'
Created On :  

