नसीरुद्दीन शाह विवाद: चापलूसी किरेन रिजिजू के दिमाग में... वे 'मेंटल क्रिमिनल' हैं, नसीरुद्दीन शाह के समर्थन में उतरे CPM नेता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर एक टिप्पणी की है। उन्होंने नसीरुद्दीन को एक खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल बताया है। ऐसे लोग लोग देश के लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक हैं। उनकी असलियत के बारे में मुझे देर से पता चला। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता था कि नसीरुद्दीन शाह एक ऑर्डिनरी एक्टर हैं। मैं उनका सम्मान करता था और उन्हें पसंद भी करता था। मुझे कभी पता ही नहीं था कि उनकी सोच दिमागी नक्सली जैसी है।' उनके इस बयान पर CPM नेता ने तीखा हमला बोला है।
यह भी पढ़े -'चलो दिल्ली रामलीला मार्च' में शामिल होंगी नेहा बोरा, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रोटेस्ट में मौजूद होंने के दिए संकेत
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'मैं तो उन्हें बस एक कलाकार मानता था। वह एक अच्छे और भले कलाकार लगते थे, इसलिए मैंने उन्हें हमेशा एक कलाकार के तौर पर ही देखा, लेकिन पता चला कि वह तो खुद ही एक दिमागी नक्सली हैं।' केंद्रीय मंत्री ने यही बयान दिन में ट्वीट भी किया था, जिस पर CPM ने तीखा हमला बोला है। सीपीएम के हन्नान मोल्लाह ने नसीरुद्दीन शाह को लेकर की गई 'दिमागी नक्सल' टिप्पणी के जवाब में किरेन रिजिजू को 'मेंटल क्रिमिनल' तक कह दिया।
हन्नान मोल्लाह ने रिजिजू के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'किरेन रिजिजू अपनी ही सोच में रहते हैं। उन्हें भारत की आजादी, लोकतंत्र और संविधान की कोई समझ नहीं है। नसीरुद्दीन शाह एक प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले अभिनेता हैं। यदि उन्होंने Gen Z प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए थी, न कि उन पर व्यक्तिगत हमले किए जाने चाहिए थे।'
मोल्लाह ने कहा नसीरुद्दीन को 'ब्रेनवॉश्ड नक्सल' कहा जा रहा है क्योंकि वह गलत कामों के खिलाफ बोलते हैं। 'जो लोग एजेंट, चापलूस, खुशामदी और अंधभक्त की तरह काम करते हैं, वे मानसिक रूप से बीमार या मेंटल क्रिमिनल हैं। आज देश में लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। नसीरुद्दीन शाह को 'ब्रेनवॉश्ड नक्सल' कहा जा रहा है, जबकि किरेन रिजिजू को मैं मेंटल क्रिमिनल कहता हूं।'
Created On :  


