विधानसभा चुनाव 2027: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर घिरी AAP सरकार, बादल से चन्नी तक विपक्ष ने खोला मोर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले है, उससे पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है। विपक्षी दल आप सरकार पर हमलावर है। राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस, बीजेपी और शिअद आप की मान सरकार पर जमकर हमला बोल रहे है। इसी कड़ी में आज गुरुवार 29 अक्टूबर को SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण व्यापारी डरे हुए हैं, पिछले पांच सालों में कोई सरकार न होने की वजह से गैंगस्टर और लुटेरे बढ़ गए हैं, उन्होंने आगे कहा जैसे ही अकाली दल की सरकार बनेगी, हम कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधार देंगे, हमें डर के इस माहौल को खत्म करना होगा।
यह भी पढ़े -4 बड़े सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी घटाएगी सरकार! बाजार में बढ़ेंगे शेयर, आम निवेशकों को मिलेगा मौका
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य की कानून और पुलिस व्यवस्था को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा मानसा जिले में पुलिस की गुंडागर्दी और सरकार का अत्याचार लगातार जारी है, जब किसी की मौत हो जाती है, तो पुलिस जबरन शव को उठा ले जाती है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लोगों की सुरक्षा खतरे में है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी राज्य की कानून-व्यवस्था को असंतोषजनक बताया।
यह भी पढ़े -नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर झोटा हत्याकांड में CBI की एंट्री, 120 दिन में जांच पूरी करने का भरोसा
मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या और इसके बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता परगट सिंह और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासन और कानून व्यवस्था पूरी तरह ढह चुकी है।
भाजपा नेताओं ने मोगा में हुई गोलीबारी तथा बढ़ती गुंडागर्दी और लूटपाट का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब में अपराधियों का राज हो गया है। भाजपा नेता सुनील जाखड़ और तरुण चुघ ने राज्य की आप सरकार पर नशे और कानून व्यवस्था संभालने में असफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर मान सरकार की आलोचना की।
Created On :  

