Ranji Trophy 2026: बुरी तरह फ्लॉप हुए शुभमन गिल, छत्तीसगढ़ के खिलाफ केवल 1 रन बना सके, फैंस ने लगाई क्लास

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह फ्लॉप रहे। 18 अक्टूबर से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी सीजन 2026-27 सीजन के दूसरे राउंड में पंजाब और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहला मैच न खेल पाने वाले गिल ने दूसरे मैच में वापसी की और केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें स्पिनर अजय मंडल ने क्लीन बोल्ड किया।
यह भी पढ़े -क्रिकेट प्रेमियों की बल्ले-बल्ले, 40 दिन तक टीम इंडिया रहेगी ऐक्शन में, यहां देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
ग्रुप-बी के इस मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। हरनूर सिंह और विहान मल्होत्रा ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। विहान के आउट होने के बाद गिल नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे, लेकिन अपनी पारी की पांचवीं ही गेंद पर वह 1 रन बनाकर आउट हो गए। गिल को उम्मीद थी कि गेंद टर्न होगी, लेकिन वह बैट और पैड के बीच से निकल कर सीधी स्टंप्स से जा टकराई।
यह भी पढ़े -भुवनेश्वर कुमार को हटाकर इस खूंखार ऑलराउंडर को बनाया गया कप्तान, यहां देखें अपडेटेड स्क्वॉड
जमकर हो रहे ट्रोल
एक रन पर क्लीन बोल्ड होने पर शुभमन गिल बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह एक शतक और एक दोहरे शतक के साथ 334 रन बनाकर आ रहे हैं। लेकिन रेड बॉल में वापस आते ही फैंस ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि गिल केवल फ्लैट पिचों के खिलाड़ी हैं। कठिन पिच पर वह हथियार डाल देते हैं।
Created On :   18 Oct 2026 3:32 PM IST













