India Vs West Indies T20 Match: टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में बारिश किसके लिए बनेगी विलेन? मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश ने फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों की भी टेंशन बढ़ा दी है। आइए आपको बताते हैं कि अगर आखिरी मुकाबला रद्द हुआ तो सीरीज किसे सौंपी जाएगी?
पांच मैचों की टी20 सीरीज अब तक कुल 4 मुकाबले हो चुके हैं। दोनों टीमें 2-2 मुकाबले जीतकर बराबरी पर खड़ी हैं। आज सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा इसलिए मैच का रोमांच सातवें आसमान पर है। आज जो जीतेगा सीरीज का विजेता कहलाएगा।
यह भी पढ़े -भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सीरीज डिसाइडर मैच, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और पिच व वेदर रिपोर्ट
इसके अलावा फैंस भुवनेश्वर कुमार को लेकर भी बड़े उत्साहित हैं क्योंकि उनकी 4 साल बाद टी20 फॉर्मेंट में वापसी हो रही है। लेकिन आज आए मौसम अपडेट ने मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई है। तो आइए जानते हैं कि अगर भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो सीरीज का विजेता कौन बनेगा?
मैच के दौरान कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?
वेदर रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु का मौसम आज सुहाना रहने वाला है। लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर अच्छी नहीं है, क्योंकि मैच 7 बजे से खेला जाएगा। उस समय बारिश होने की संभावना 69% बताई जा रही है। इसके बाद भी 10 बजे तक बारिश होने के चांस लगभग 70% हैं। यानी मैच के दौरान बारिश का दखल देखने को मिल सकता है। अगर बारिश के कारण 5-5 ओवर का मैच भी न हो पाए तो मैच रद्द हो सकता है।
यह भी पढ़े -RR ने क्यों बनाया था यशस्वी जायसवाल को रिलीज करने का मन? समझे अंदर की पूरी कहानी और ऑक्शन अपडेट
मैच रद्द होने पर कौन बनेगा विजेता?
पांच मैच की इस टी20 सीरीज में खेले गए 4 मुकाबलों में दोनों टीमें 2-2 से बराबर हैं। आज के मुकाबले का विजेता ही सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगा। लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द होने की आशंका जताई जा रही है। अगर मैच रद्द होता है तो ऐसे में सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी और दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी होगी।
यहां देखें दोनों टीमों की स्क्वॉड
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (वीसी), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार
वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे
Created On :   17 Oct 2026 5:08 PM IST













