India Tour of New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, टेस्ट और 3 वनडे में गिल संभालेंगे कमान, दो वनडे के लिए श्रेयस कप्तान

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, टेस्ट और 3 वनडे में गिल संभालेंगे कमान, दो वनडे के लिए श्रेयस कप्तान
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज के तीन मुकाबलों के लिए टीम का कप्तान बनाया है। 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाकी के दो मुकाबले में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज के तीन मुकाबलों के लिए टीम का कप्तान बनाया है। 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाकी के दो मुकाबले में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे। ईशान किशन उपकप्तान होंगे। इन मैचों में शुभमन गिल और केएल राहुल रेस्ट करेंगे।

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से लेकर 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी। इस दौरान वह 5 टी20, 5 वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर/बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा हैं। पंत का सिलेक्शन उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करता है।

वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा* और कुलदीप यादव।

अंतिम दो वनडे के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

टी-20 टीम पहले ही हो चुकी घोषित

न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है। इस टीम में सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई। वह 4 साल बाद टीम में लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था।

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

Created On :   16 Oct 2026 9:58 PM IST

Tags

Next Story