IPL 2027: एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं? CSK की तरफ से आया चौंकाने वाला जवाब

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भले ही एमएस धोनी की उम्र कितनी भी हो गई हो, क्रिकेट फैंस उन्हें मैदान पर किसी भी हालत में खेलते देखना चाहते हैं। धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए करीब आधा दशक बीत गया है, लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। अभी भी लोग उन्हें मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश करते देखना चाहते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि 45 साल के धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे या नहीं? अब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से इस पर जवाब आया है।
यह भी पढ़े -स्मृति मंधाना नंबर-1 बैटर, दीप्ति गेंदबाजी और ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल इकलौती इंडियन प्लेयर
'उनमें काफी क्रिकेट बाकी'
CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी के खेलने न खेलने को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर फैंस गदगद हो जाएंगे। उनका कहना है कि धोनी में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। उन्होंने यह भी कहा है कि धोनी अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़े -वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए फैंस में दिखा गजब का क्रेज, मची टिकट पाने की होड़, डेढ़ करोड़ से ज्यादा आवेदन आए
'धोनी पर छोड़ा फैसला'
मीडिया से बात करते हुए जब विश्वनाथन से सवाल पूछा गया कि क्या धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि धोनी खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह से उन पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसा सवाल है जो आपको उनसे पूछना चाहिए। मुझे भी उनसे पूछना होगा। जब वह चेन्नई आते हैं तो वह हमें अपने फैसले के बारे में बताते हैं। मुझे लगता है कि उनके सीएसके के लिए खेलते रहने के चांस हैं। वह अभी भी एक खिलाड़ी हैं, आप जानते हैं।'
बता दें कि धोनी चोट की वजह से आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। वह हर मुकाबले में टीम के साथ पहुंचते थे, लेकिन पूरी तरह फिट न होने के चलते प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बने थे। धोनी की बढ़ती उम्र की वजह से हर साल उनके आईपीएल में खेलने या नहीं खेलने की चर्चा होती है।
Created On :   13 Oct 2026 7:15 PM IST













