IND A vs AUS A: वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 49 रनों से जीती इंडिया ए टीम, भारतीय गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में झटके 7 विकेट

वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 49 रनों से जीती इंडिया ए टीम, भारतीय गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में झटके 7 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला गया। जिसमें इंडिया ए ने विपक्षी टीम को 49 रनों से हरा दिया। वहीं, पहला और दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया टीम ने जीतकर सीरीज 2-1 से आपने नाम कर ली। भारत के द्वारा दिए गए 276 रनों की पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया ए टीम 46.2 ओवर में 226 रनों पर सिमट गई।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारत ए की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या (49) और प्रभसिमरन सिंह (39) ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ (33), देवदत्त पडिक्कल (2) और रजत पाटीदार (3) के सस्ते में आउट होने से इंडिया ए का स्कोर 159/6 हो गया।

7वें विकेट के लिए 77 गेंदों में 85 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। विपराज ने 44 गेंदों में 40 रन बनाए, सूर्यांश ने 60 गेंदों में 66 रन। इस साझेदारी की बदौलत इंडिया ए ने 47.3 ओवर में 275 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल हो पाई। ऑस्ट्रेलिया-ए की तरफ से विल सदरलैंड और बेन ड्वारशुइस ने 3-3 विकेट लिए।

276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया-ए को जोश फिलिप्स (56) और लियाम स्कॉट (26) ने 82 रनों की शुरुआत दिलाई। नाथन मैकस्वीनी (39) और लाचलान शॉ (31) बनाए। टीम का स्कोर जब 177/3 था, तब तक मैच ऑस्ट्रेलिया-ए के पाले में था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऐसी गेंदबाजी की जिससे एक के बाद एक विकेट गिरते गए। गुरजपनीत सिंह (3/56), यश ठाकुर (2/38) और निशांत सिंधु (2/32) ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए को 46.2 ओवर में 226 रनों पर समेट दिया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंडिया ए ने मुकाबला 49 रन से अपने नाम कर लिया।

Created On :   12 Oct 2026 12:51 AM IST

Tags

Next Story