India-New Zealand T20: न्यूजीलैंड टीम को लगा डबल झटका, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए दो खूंखार खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के 2 खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स टीम से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका दिया गया है, आइए आपको बताते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। सीरीज शुरू होने से पहले मार्क चैपमैन को पिछले महीने यूरोपियन टी20 लीग के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को टी-20 सीरीज के लिए मौका दिया गया है। वह वनडे सीरीज तक फिट हो जाऐंगे ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
टी-20 सीरीज में मिचेल सैंटनर करेंगे कप्तानी
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे। टीम में फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर शामिल हैं।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव
Created On :   11 Oct 2026 1:47 AM IST












