IND Vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 250 रन का टारगेट, संजू सैमसन ने बनाए 82 रन, अय्यर-तिलक ने खेलीं तूफानी पारियां

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 250 रन का टारगेट, संजू सैमसन ने बनाए 82 रन, अय्यर-तिलक ने खेलीं तूफानी पारियां
भारत ने रांची टी20 में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 250 लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत ने रांची टी20 में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 250 लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। 2016 में भारत ने कैरेबियन टीम के खिलाफ 244 रन बनाए थे।

संजू की फॉर्म में वापसी

एशियन गेम्स और पहले टी20 में संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा। वह बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। लेकिन रांची टी20 में उन्होंने शानदार वापसी की और 41 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली। अपनी पारी में संजू ने 9 चौके व 4 छक्के जड़े।

उनके अलावा ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 6 चौके व 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। संजू-ईशान ने दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 97 रन जोड़े। इससे पहले अभिषेक शर्मा 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक, संजू और ईशान की ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ पॉवरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। शुरुआती 6 ओवर यानि पॉवरप्ले में टीम इंडिया के बैटर्स ने स्कोरबोर्ड पर 79 रन लगाए। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का पॉवरप्ले में वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 72 रन था, जो उसने साल 2019 में मंबई में बनाया था।

तिलक-अय्यर की तूफानी बैटिंग

आखिरी ओवरों में कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा ने तूफानी बैटिंग की और टीम इंडिया के स्कोर को 249 तक पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी हुई। अय्यर ने 18 गेंदों पर 40 रन बनाए। वहीं तिलक ने 18 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली। दोनों ने ही अपनी पारी में 3 चौके व 3 छक्के जड़े।

वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेस ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में केवल 24 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा शमार स्प्रिंगर को 2 विकेट मिले।

Created On :   9 Oct 2026 8:59 PM IST

Tags

Next Story