ICC Ranking: व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम, टी-20 और वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 इंडियन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम है। आईसीसी ने टी-20 और वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें टॉप पर भारत के बल्लेबाज हैं। वनडे में शुभमन गिल और टी20 में ईशान किशन पहले पायदान पर हैं। दोनों ही फॉर्मेट की रैंकिंग में टॉप-10 में 4-4 भारत के बल्लेबाज हैं।
यह भी पढ़े -रिप्लेसमेंट के तौर पर आए युवा गेंदबाज ने मचाया तहलका, 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई को किया ढेर, भारत ने 2-0 से जीती सीरीज
टी-20 में टॉप पर ईशान
बात करें टी20 की तो इसमें 902 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ईशान किशन पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर 887 रेटिंग के साथ अभिषेक शर्मा हैं। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को खेले गए टी20 मुकाबले में नाबाद 102 रन की पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 18 स्थान की छलांग लगाकर 7वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। उनके 786 रेटिंग पॉइंट्स हैं। टॉप-10 में शामिल चौथे बल्लेबाज भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा हैं, जिनके 719 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
यह भी पढ़े -5 करोड़ रु. लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के दावे में कितना दम? फलाहारी बाबा के आरोपों पर विराट कोहली ने खुद दिया जवाब
वनडे में गिल नंबर-1
आईसीसी की वनडे बल्लेबाजों के रैंकिंग में पहले पायदान पर शुभमन गिल हैं, जिनके 841 रेटिंग पॉइंट हैं। टॉप-10 में शामिल अन्य तीन भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल हैं। विराट 781 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे, रोहित 770 रेटिंग पॉइंट के साथ चौथे और राहुल 653 रेटिंग पॉइंट के साथ दसवें पायदान पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ लास्ट वनडे मुकाबले में राहुल ने शानदार शतक जड़ा था, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है। वह सात स्थान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
Created On :   7 Oct 2026 4:55 PM IST












