IND Vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी, देखें पूरा स्क्वॉड

डिजिटल डेस्क, भोपाल। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का बीसीसीआई ने मंगलवार को ऐलान कर दिया है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम में वापसी हुई है। उन्होंने 2022 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। टी20 स्क्वॉड में सिलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को भी बरकरार रखा है। वहीं, बुमराह को आराम दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम 22 अक्टूबर से लेकर 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी। इस दौरान पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई की ओर से अभी वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े -जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान
क्यों सिलेक्ट हुए भुवनेश्वर?
22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड दौरे पर ही भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला खेला था। अब चार साल बाद वह न्यूजीलैंड दौरे से ही टीम में वापसी कर रहे हैं।
भुवनेश्वर के कमबैक की तीन प्रमुख वजहे हैं। पहली आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन है। बीते दो सीजन में उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए कुल 44 विकेट चटकाए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
दूसरी वजह न्यूजीलैंड की पिच हैं, जहां स्विंग गेंदबाजों को मदद मिलती है। भुवनेश्वर की ताकत भी नई गेंद से स्विंग कराने की है। तीसरा बड़ा कारण टीम में बुमराह का न होना है। ऐसे में टीम के साथ एक ऐसे अनुभवी गेंदबाज का होना जरूरी है, जिसने न्यूजीलैंड में खेल चुका हो।
यह भी पढ़े -पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, कप्तान अय्यर का तूफानी शतक, डेब्यूटेंट नमन धीर ने झटके 3 विकेट
भुवनेश्वर के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 87 मैच खेले हैं, जिनमें करीब 7 के इकोनॉमी से उन्होंने 90 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/4 है।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
Created On :   6 Oct 2026 11:13 PM IST













