IND Vs WI T20: पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, कप्तान अय्यर का तूफानी शतक, डेब्यूटेंट नमन धीर ने झटके 3 विकेट

पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, कप्तान अय्यर का तूफानी शतक, डेब्यूटेंट नमन धीर ने झटके 3 विकेट
भारत ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की लगातार 10वीं जीत है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की लगातार 10वीं जीत है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का अगला मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में भारतीय टीम ने 172 रन के टारगेट को 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

नमन धीर ने झटके 3 विकेट

वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफर्ड ने शानदार अर्धशतक लगाए। भारत की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे नमनधीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को दो-दो सफलताएं मिलीं।

कप्तान अय्यर ने ठोका तूफानी शतक

172 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से कप्तान श्रेयर अय्यर ने तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने 43 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन 37 और अभिषेक शर्मा ने 21 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से अकील हुसैन और रॉस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए।

Created On :   6 Oct 2026 10:23 PM IST

Tags

Next Story