Abhishek Sharma: 'सिक्सर किंग' बने अभिषेक शर्मा, टी-20 इंटरनेशनल में 62 छक्के लगाकर कई बल्लेबाजों को छोड़ दिया पीछे

सिक्सर किंग बने अभिषेक शर्मा, टी-20 इंटरनेशनल में 62 छक्के लगाकर कई बल्लेबाजों को छोड़ दिया पीछे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 क्रिकेट ऐसा फॉर्मेट है जिसमें बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज देखने को मिलता है। बैटर पहली ही गेंद से छक्के-चौके लगाने लगते हैं। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ऐसे ही बैटर हैं जो पहली ही गेंद पर बड़े-बड़े छक्के लगाना शुरू कर देते हैं। अब उनकी पहचान भी एक सिक्सर के रूप में बन चुकी है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अभिषेक शर्मा जब भी बल्लेबाजी करने आते हैं वह सदैव आक्रामक रुख ही अपनाते हैं। वो पारी की शुरुआत में ही बड़े शॉट खेलने का प्रयास करते हैं। जब भी उनके पाले में गेंद आती है वो बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने से नहीं चूकते। इस साल उनके छक्कों की संख्या भी इसी आक्रामक खेल की कहानी बता रही है। टी-20 में 62 छक्के लगाके वो बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे निकल गए हैं।

इशान किशन के नाम 49 छक्के

भारतीय बल्लेबाज इशान किशन के नाम भी 49 छक्कों हैं। इशान भी टी20 क्रिकेट में तेजी से रन बनाने बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन, इस साल छक्कों के मामले में अभिषेक उनसे काफी आगे निकल चुके हैं।

हेटमायर भी टॉप खिलाड़ियों में शामिल

वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर के नाम 44 छक्के हैं। वो भी 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन अभिषेक के 62 छक्कों से काफी पीछे हैं।

अभिषेक टी20 में सिक्स लगाने के मामले में सबसे आगे

अभिषेक शर्मा का आक्रामक अंदाज टी20 क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। 2026 में उनके छक्कों का आंकड़ा इसी अंदाज का नतीजा है। फिलहाल 62 छक्कों के साथ अभिषेक शर्मा इस साल टी20 इंटरनेशनल में सिक्स लगाने के मामले में सबसे आगे हैं।

Created On :   9 Oct 2026 1:35 AM IST

Tags

Next Story