Dinesh Karthik: IPL के इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर दिनेश कार्तिक की आई प्रतिक्रिया, जाने ऑलराउंडर्स को लेकर क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) दुनिया की ऐसी लीग है जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर का नियम होता है। यह नियम लंबे समय तक चर्चा का विषय बना हुआ है। कई खिलाड़ी इस नियम की आलोचना कर चुके हैं। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने इस नियम को नुकसानदायक बताया है। उन्होंने इसकी वजह से ऑलराउंडर का महत्व कम हो जाता है। इसी बीच आरसीबी के बैटिंग कोच और मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर बड़ा बयान दे चुके है।
'क्रिकबज' से बातचीत में कार्तिक ने कहा, "जब यह नियम (इम्पैक्ट प्लेयर) पहली बार आया था, तो यह बहुत अच्छा था, क्योंकि तब हाई-स्कोरिंग मैच होते थे और कई टीमें लक्ष्य का पीछा करने के करीब पहुंच जाती थीं। मगर अजीब बात है कि पिछले सीजन में बहुत कम करीबी मैच देखने को मिले। ऐसा लगा जैसे एक टीम ने बहुत ज्यादा रन बनाए और दूसरी टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। अगर आप देखें कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम ने आईपीएल पर कैसा असर डाला है, तो शुरुआत में यह काफी सकारात्मक था। हालांकि, धीरे-धीरे इसका आकर्षण और इसे लाने का मकसद कम होने लगा।"
इस नियम का असर भारत के ऑलराउंडर तैयार न कर पाने पर भी पड़ा है। कार्तिक ने कहा, "इसने खेल को पहले की तुलना में अधिक हाई-स्कोरिंग बनाने में मदद की। मगर इसने निश्चित रूप से एक क्रिकेट देश के तौर पर भारत में ऑलराउंडर तैयार होने की संभावनाओं को कम कर दिया है। हालांकि, मैं यह नहीं चाहूंगा कि इसे इस सीजन के लिए खत्म कर दिया जाए, क्योंकि टीमों को 'इम्पैक्ट प्लेयर' को ध्यान में रखकर चुना गया है।"
Created On :   10 Oct 2026 11:10 PM IST












