Zimbabwe Tour Of India: भारत दौरे के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, जोसेफिन नकोमो कप्तान, देखें पूरा स्क्वॉड

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम इसी महीने भारत का दौरा करने वाली है। जहां वह तीन मैचों की वनडे और तीन ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस ऐतिहासिक दौरे के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान जोसेफिन नकोमो के हाथों में सौंपी गई है।
चयनकर्ताओं ने टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्होंने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर इतिहास की अपनी पहली जीत हासिल की थी। भारत दौरे के लिए टीम में न्याशा ग्वान्जुरा और मिशेल मावुंगा को शामिल किया गया है, दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत में 7 विकेट हासिल किए थे। वहीं उस मैच की हाईएस्ट स्कोरर मोडेस्टर मुपाचिक्वा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल
जिम्बाब्वे के भारत दौरे पर पहले टी20 और फिर वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 16, दूसरा 18 और तीसरा 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।
इसके बाद वनडे सीरीज होगी, जिसके सभी तीनों मैच बड़ोदा में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 23, दूसरा 25 और तीसरा 28 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े -दूसरे टी-20 में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 9 गेंद शेष रहते चेज किया 250 रन का टारगेट, शाई होप का तूफानी शतक
भारत दौरे के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलाव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिफानो, केलिस न्दलोवू, मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर बारे, कुदजई चिगोरा, न्याशा ग्वान्जुरा, नोमवेलो सिबांदा, लोरिन फिरी, चियेद्जा धुरुड़ू, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंडाई माकुशा, शार्ने मेयर्स।
Created On :   10 Oct 2026 11:00 PM IST














