Ranji Trophy 2026-27: घरेलू क्रिकेट में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हो गए फेल, राहुल 4 रन पर ढेर, जायशवाल का हुआ बुरा हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन 11 अक्टूबर (रविवार) को कुल 19 मुकाबले शुरू हुए हैं। यह 4 दिवसीय मैच हैं, इसलिए ये सभी मुकाबले 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक खेल जाएंगे। सीजन के पहले दिन भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ी खेल की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए। इंटरनेशनल मैच खेल रहे टीम इंडिया के धुरंधर फेल हो गए। भारतीय टीम के सलामी ओपनर यशस्वी जायसवाल आपना खाता तक नहीं खोल पाए और विकेटकीपर केएल राहुल 4 रन बना आउट हो गए।
टूर्नामेंट में यशस्वी जायवाल मुंबई टीम की ओर से खेल रहे हैं। वह चंड़ीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में जीरो रन पर आउट हो गए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में उनको मौका नहीं दिया गया। अब घरेलू क्रिकेट में वह पूरी तरह से साबित हुए हैं।
केएल राहुल की बात करें तो वह कर्नाटक की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 4 रन बनाए। कर्नाटक ने शुरुआत में ही 4 विकेट गंवा दिए थे जिसकी वजह से टीम दबाव में आ गई थी और एक के बाद एक विकेट गंवा दिए। आंध्र के गेंदबाज कवुरी साई तेजा और केवी सासिकांत ने शानदार गेंदबाजी की।
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल उन 11 टेस्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज में शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर से लिंकन में खेला जाएगा। इसके बाद क्राइस्टचर्च और लिंकन में 2 और मैच होंगे।
वहीं, भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। दोनों सीरीज के कार्यक्रम में टकराव होने के वजह से अगर राहुल, जायसवाल और वॉशिंगटन को सीनियर टीम में जरूरत पड़ती है, तो उनकी उपलब्धता पर असर हो सकती है।
Created On :   11 Oct 2026 6:12 PM IST












