IND Vs WI 3rd T-20: वेस्टइंडीज ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया, नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की प्लेइंग-11 में एंट्री, वैभव को नहीं मिला मौका

वेस्टइंडीज ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया, नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की प्लेइंग-11 में एंट्री, वैभव को नहीं मिला मौका
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। सीरीज 1-1 से बराबर पर है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। खेल की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी।

टीम इंडिया में दो बदलाव

भारत की प्लेइंग -11 में शिवम दुबे और कुलदीप यादव की जगह नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को शामिल किया गया है। वहीं यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर अंतिम ग्याहर में स्थान नहीं मिला है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

हाई-स्कोरिंग मैच की संभावना

सीरीज में अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखा गया है। इसके पहले के दोनों मैचों में कुल 72.2 ओवर फेंके गए, जिसमें 844 रन बने। इंदौर में भी रनों की बारिश होने की संभावना है, क्योंकि इंदौर का ग्राउंड छोटा है और पिच बैटिंग फ्रेंडली है। 9 साल पहले इसी ग्राउंड पर भारत ने 8 श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबले में 260 रन बनाए थे।

Created On :   11 Oct 2026 6:47 PM IST

Tags

Next Story