IND Vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 आज, लखनऊ-रांची के बाद इंदौर में भी बड़े स्कोर की उम्मीद, देखें दोनों टीमों की पॉसिंबल प्लेइंग-11

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि टॉस 6.30 पर होगा। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। लखनऊ में खेला गया पहला मैच भारत ने जबकि रांची टी-20 वेस्टइंडीज ने जीता था।
अभी तक सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा दिखा है। दोनों ही टीमों की ओर से पहले और दूसरे टी20 को मिलाकर कुल 844 रन बने। इंदौर में भी बड़े स्कोर की उम्मीद है। भारत ने 2017 में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में 260 रन बनाए थे।
हेड टु हेड में कौन आगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 21 में भारत ने जबकि 11 में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है। एक मैच बिना किसी नतीजे का रहा है।
पिच रिपोर्ट
इंदौर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। छोटी बाउंड्री होने की वजह से चौके-छक्के मारना बैटर्स के लिए आसान होता है। यहां खेले गए बीते तीन वनडे मुकाबलों की बात करें तो 399, 385 और 337 रन के स्कोर बने हैं।
वेदर की बात करें तो मैच के दौरान तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रात के वक्त तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। ओस भी गिरने की संभावना है, ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल होगी।
यह भी पढ़े -IPL के इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर दिनेश कार्तिक की आई प्रतिक्रिया, जाने ऑलराउंडर्स को लेकर क्या कहा?
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितिश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।
Created On :   11 Oct 2026 2:01 PM IST














