AFG Vs BAN Test Match: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में बांग्लादेश के गेंदबाज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में बांग्लादेश के गेंदबाज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने
क्रिकेट में कुल पल ऐसे होते हैं जो खिलाड़ी का इतिहास के पन्नों में हमेशा के दर्ज करा देते हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भी ऐसा ही कारनामा किया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। क्रिकेट में कुल पल ऐसे होते हैं जो खिलाड़ी का इतिहास के पन्नों में हमेशा के दर्ज करा देते हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भी ऐसा ही कारनामा किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। मुकाबले के तीसरे दिन उन्होंने लगातार 3 गेंदों पर तीन अफगानी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए।

वह ओवरऑल देखें तो वह बांग्लादेश की तरफ से हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले अलोक कपाली ने 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में यह कमाल किया था। इसके बाद सोहाग गाजी ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चटगांव टेस्ट में हैट्रिक ली थी। अब हसन महमूद ने यह उपलब्धि अपने नाम की है।

ऐसे रचा इतिहास

हसन ने अफगानिस्तान की पारी के 83वें ओवर में यह इतिहास रचा। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर इस्मत आलम को बोल्ड किया। इसके बाद अगली गेंद पर हसन ने कैस अहमद को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया। अपनी हैट्रिक लेने के अब हसन को एक और विकेट की जरूरत थी। उन्होंने ओवर की पांचवी गेंद जिया-उर-रहमान के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया।

इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान ने रिव्यू लेने का फैसला किया। रीप्ले और हॉक-आई तकनीक में गेंद ऑफ स्टम्प पर लगती नजर आई। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलकर जिया-उर-रहमान को आउट करार देना पड़ा।

इस तरह हसन महमूद ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट झटककर इतिहास रच दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी पहली हैट्रिक है। हसन ने 55 रन देकर बांग्लादेश के 5 खिलाड़ियों को आउट किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते अफगानिस्तान की पहली पारी 240 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी के आधार पर उसे 106 रन की बढ़त मिली और मैच में उसकी पकड़ मजबूत हो गई।

Created On :   11 Oct 2026 3:42 PM IST

Tags

Next Story