Shreyas Iyer: तीसरा T20 मुकाबला जीतने के बाद श्रेयस अय्यर हुए गदगद, बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तारीफ में पढ़े कसीदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 223 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन ही बना पाई। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
श्रेयस अय्यर ने कहा, 'गेंदबाजों को इतने आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करते देखना वास्तव में अद्भुत था। जब मैं मैदान पर उनसे बातचीत कर रहा था, तो उनकी सोच में स्पष्टता साफ दिखाई दे रही थी। वे चुनौती स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार थे और एक कप्तान के रूप में हम टीम से यही उम्मीद करते हैं।'
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी और ईशान किशन की निरंतरता पर श्रेयस ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'अभिषेक शर्मा की ओर से टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली। उनके बाद ईशान किशन आए और उन्होंने आते ही विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पिछले कुछ महीनों में ईशान का प्रदर्शन वाकई में अद्भुत रहा है। इसके अलावा निचले क्रम में प्रिंस यादव ने भी आकर कुछ बेहद महत्वपूर्ण रन जोड़े, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।' उन्होंने कहा, 'सीरीज के दोनों मैदान (रांची और इंदौर) काफी हाई-स्कोयरिंग रहे हैं, जहां खूब रन बनते हैं। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में सबसे ज्यादा जरूरी यह होता है कि आप अपनी बनाई रणनीतियों और रूटीन पर टिके रहें।'
Created On :   12 Oct 2026 12:27 AM IST












