IND Vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रन का टारगेट, टीम इंडिया के गेंदबाजों पर जमकर बरसे शाई होप, जड़ा सीरीज का दूसरा शतक

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रन का टारगेट, टीम इंडिया के गेंदबाजों पर जमकर बरसे शाई होप, जड़ा सीरीज का दूसरा शतक
वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मुकाबले में भारत के सामने 248 रन का टारगेट रखा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मुकाबले में भारत के सामने 248 रन का टारगेट रखा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 50 गेंदों पर 102 रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी में होप ने 4 चौके व 9 छक्के जड़े। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। वहीं उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का यह तीसरा शतक है।

होप के अलावा शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने 49 रन की पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और 4 चौके व 3 छक्के जड़े। शुरुआत में शिमरन हेटमायर ने होप के साथ तेज बैटिंग की और टीम का स्कोर पॉवरप्ले में 79 रन पहुंचा दिया। उन्होंने केवल 12 गेंदों पर 4 चौके व 2 छक्के की मदद से 33 रन की तूफानी पारी खेली।

वेस्टइंडीज ने केवल 7.4 ओवर में 100 रन बना लिए। इसके साथ टीम ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले वेस्टइंडीज टीम ने ही साल 2016 में भी ये कमाल किया था।

महंगे साबित हुए भारत के गेंदबाज

भारत की ओर से सभी गेंदबाज खर्चीले साबित हुए। प्रिंस यादव को छोड़कर सभी ने 11 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए। अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

Created On :   14 Oct 2026 9:07 PM IST

Tags

Next Story