IPL 2027 Mini Auction: BCCI ने मिनी ऑक्शन की तारीख का किया ऐलान, इस दिन गोवा के पांच सितारा होटल में सजेगा बाजार

BCCI ने मिनी ऑक्शन की तारीख का किया ऐलान, इस दिन गोवा के पांच सितारा होटल में सजेगा बाजार
आईपीएल के आगामी सीजन यानी 2027 की नीलामी 16 दिसंबर 2026 को आईटीसी ग्रैंड गोवा होटल में होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI की लॉजिस्टिक्स टीम ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के आगामी सीजन के मिनी ऑक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा के पांच सितारा होटल में आयोजित की जाएगी। बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम ने सभी फ्रेंचाइजियों को इस आयोजन की मुख्य जानकारी भेज दी है।

आईपीएल के आगामी सीजन की नीलामी कहां होगी?

हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक आयोजन के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन फ्रेंचाइजियों को भेजी गई जानकारी से यह स्पष्ट किया गया है कि आईपीएल के आगामी सीजन यानी 2027 की नीलामी 16 दिसंबर 2026 को आईटीसी ग्रैंड गोवा होटल में होगी। इसके एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर को टीमों के मालिकों और अधिकारियों के लिए एक स्पेशल ब्रीफिंग भी रखी गई है। कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने पुष्टि की है कि उन्हें ये मैसेज मिला है।

नीलामी के दिन ही वनडे मैच

वहीं, दलचस्प स्थिति यह बन गई है कि जिस दिन नीलामी होनी है ठीक उसी दिन भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाना तय हुआ है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की और अधिकारियों की नजरें एक ही दिन दो बड़े आयोजनों पर टिकी रहेंगी।

Created On :   17 Oct 2026 10:15 PM IST

Tags

Next Story