IND vs WI 5th T20: बारिश की भेंट चढ़ा टी-20 मैच का निर्णायक मुकाबला, सीरीज 2-2 से बराबर

बारिश की भेंट चढ़ा टी-20 मैच का निर्णायक मुकाबला, सीरीज 2-2 से बराबर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। इसी के साथ सीरीज में दोनों टीमें बराबर हो गई है। चार साल में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत अपने ही घर में सीरीज नहीं जीत पाया। बारिश की वजह से मैच ढाई घंटे लेट शुरू हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया था। मैच 9-9 ओवर का किया गया था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश आ गई और मैच बीच में ही रोकना पड़ा। मौसम की स्थिति को देखते हुए अंपायर्स ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया, और मैच नो रिजल्ट (रद्द) घोषित कर दिया।

ईशान किशन ने 10 बॉल पर 30 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए थे। नमन धीर 6 बॉल 24 रन बनाकर नाबाद रहे। संजू सैमसन ने 7 गेंद में 16 और अभिषेक शर्मा ने 4 गेंद में 6 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 7 रन बनाए। शे होप ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। जिन्होंने 2 शतक लगाए। उन्हें इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज टीम

शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ

Created On :   18 Oct 2026 1:06 AM IST

Tags

Next Story