भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20: बारिश की वजह से टॉस में हुई देरी, 7.45 बजे से होने लगी ओवर में कटौती

बारिश की वजह से टॉस में हुई देरी, 7.45 बजे से होने लगी ओवर में कटौती
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का डिसाइडर मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। फिलहाल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश के चलते टॉस में देरी हो गई है। टॉस का समय शाम 6.30 बजे था।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का डिसाइडर मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। फिलहाल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश के चलते टॉस में देरी हो गई है। टॉस का समय शाम 6.30 बजे था।

बारिश न थमने की वजह से शाम 7 बजकर 45 मिनट से ओवर कटने शुरू हो गए हैं। मैदान कवर्स से ढंका हुआ है। दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में बैठकर बारिश थमने का इंतजार कर रही हैं।

5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। मेजबान भारत ने पहला और तीसरा मुकाबला जीता था। वहीं, वेस्टइंडीज ने दूसरा और चौथा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली। अब जो भी टीम बेंगलुरु टी20 को जीतेगी, वह सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमा लेगी।

अगर भारतीय टीम यह मुकाबला हार गई तो 2019 के बाद यह पहली होम टी20 सीरीज होगी, जिसे वह नहीं जीत सकी। वहीं, वेस्टइंडीज 2002 से भारत में किसी भी फॉर्मेट की द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत सकी है। आज उसके पास इतिहास रचने का मौका होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह/भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, केमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

Created On :   17 Oct 2026 8:42 PM IST

Tags

Next Story